फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मड़ियाहूं। स्थानीय नगर के बाईपास रेलवे गेट की तिराहे पर शनिवार की शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से नीरज कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए मौके पर पहुंचे परिजन जिला अस्पताल ले गए जहां से वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। वाराणसी ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई परिजन शव लेकर मड़ियाहूं कोतवाली पहुंचे।
विज्ञापन

जलालपुर थाना क्षेत्र के नहोरा गांव निवासी नीरज कुमार सिंह (35) शनिवार की शाम बाइक से मड़ियाहूं से घर जा रहे थे। वह जैसे ही मड़ियाहूं के बाईपास रेलवे गेट तिराहे के पास पहुंचे थे तभी जौनपुर से मिर्जापुर की तरफ जा रही ट्रक की चपेट में आ गए। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए हालत गंभीर देख वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। वाराणसी ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई । रविवार की सुबह परिजन शव लेकर मड़ियाहूं कोतवाली पहुंचे। मृतक के भांजे प्रवेश कुमार सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें