मड़ियाहूं। स्थानीय पुलिस द्वारा शुक्रवार को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने 48 से अधिक लोगों का चालान किया। पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान से अतिक्रमणकर्ताओं में हड़कंप मचा रहा।
मड़ियाहूं नगर पंचायत के मुख्य मार्ग पर कोतवाल संजीव मिश्रा ने भारी पुलिस बल के साथ शुक्रवार को अतिक्रमणकर्ताओं के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान सड़क की पटरियों से अतिक्रमण हटवाकर जाम से निजात दिलाया। साथ ही सभी दुकानदारों को निर्देश दिया कि दुकानों के सामने व सड़क की पटरियों पर किसी भी हालत में कोई अतिक्रमण नहीं करेगा । दोबारा जांच के दौरान कोई पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कोतवाल संजीव मिश्रा ने बताया कि चार दर्जन से अधिक अतिक्रमणकर्ताओं का चालान किया गया है।।
मुख्य मार्ग स्थित गांधी तिराहा, भगत सिंह तिराहा, तहसील गेट, रेलवे गेट, सब्जी मंडी पर ठेला, खोमचा व सब्जी विक्रेता सड़क की पटरियों को दुकान लगाए रहते हैं। जिससे आए दिन हर समय जाम लगा रहता है। स्कूलों की छुट्टी के समय तो बच्चे घंटों जाम में फंसकर परेशान होते हैं।