फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने दौड़ाया तो भैंस छोड़कर भागे तस्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। सरोखनपुर गांव से मंगलवार की रात भैंस लाद रहे पशु तस्करों को ग्रामीणों ने ईंट पत्थर लेकर दौड़ा लिया। ग्रामीणों से घिरता देख तस्कर भैंस छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन

मंगलवार की रात स्कार्पियो तथा पिकअप पर सवार दस बदमाशों ने नेशनल हाइवे स्थित बगली सरोखनपुर गांव में स्थित नन्हकू मौर्य की भैंस खोलकर लादना शुरू किया। इसी बीच घर के कमरे में सो रहे नन्हकू मौर्य की नींद खुल गई। वह बाहर निकलने लगे लेकिन दरवाजा बंद था। खिड़की तोड़कर घर के बाहर निकले और शोर मचाते हुए पशु तस्करों की ओर दौड़ पड़े। तस्करों ने पथराव करना शुरू कर दिया। नन्हकू ने भी जवाब में ईंट-पत्थर चलाना शुरू कर दिया। इसी बीच सैकड़ों ग्रामीण ईंट-पत्थर लेकर मौके पर पहुंच गए। तस्कर पथराव करते हुए ग्रामीणों को रोक रखा था और उनके साथी भैंस को पिकअप पर लाद कर बिना ढाला बंद किए ही भागने लगे। पिकअप की रफ्तार तेज होते ही भैंस कूद कर बाहर आ गई। तस्कर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिन तस्करों का पता नहीं लगा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें