फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु तस्कर समझ कार सवार को ग्रामीणों ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के मुंगराबादशाहपुर सुजानगंज मार्ग पर धरमपुर रायपुर गांव के पास मंगलवार की रात ग्रामीणों ने पशु तस्कर समझकर कार सवार एक युवक की पिटाई कर दी। गांव के लोग सड़क जाम करने जा रहे थे लेकिन पुलिस ने समझा बुझाकर लोगों को शांत कराया। पुलिस ने युवक को ग्रामीणों से मुक्त कराया।
विज्ञापन

मंगलवार की रात करीब दो बजे एक स्विफ्ट डिजायर कार सुजानगंज से मुंगराबादशाहपुर की तरफ आ रही थी। कार मे चालक सहित तीन लोग सवार थे। धरमपुर रायपुर गांव के पास कार सवार लघुशंका के लिए रुके थे। इधर पशु तस्करों के आतंक से परेशान होकर रात में पहरा दे रहे लोगों ने रात में गांव के पास कार रुकी तो उन्हें पशु तस्कर समझकर दौड़ा लिया। लाठी डंडे के साथ शोर मचाते हुए पीछे से आ रहे ग्रामीणों को देख कार में सवार दो लोग कार समेत फरार हो गए जबकि उनका तीसरा साथी कार में सवार नहीं हो सका। ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। वह लाख दुहाई देता रहा कि वह कोई चोर बदमाश नहीं है लेकिन गांव के लोग मानने को तैयार नहीं हुए। ग्रामीणों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। मौके पर लोग सड़क जाम करने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान कार सवार लोगों ने साथी को ग्रामीणों द्वारा पकडने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर लोगों को शांत कराया और ग्रामीणों को चंगुल से हंडिया प्रयागराज निवासी काशीराम भारती (40) को थाने ले आई। थाने आने पर पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि कार सवार वाकई गोरखपुर से लौट रहे थे। जबकि ग्रामीणों का कहना है कि स्विफ्ट डिजायर कार सवार कई बार गांव का चक्कर लगा चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें