थानाभवन। मोहल्ला रेतीवाला निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उसका प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत सरकारी आवास बनना पास हुआ है। जिसके ढाई लाख रुपये आए हुए हैं। वो खुद की खरीदी जमीन पर मकान बनाना चाहता है, लेकिन उसका पुत्र और पुत्रवधू उसे मकान बनाने से रोक रहे हैं। आरोप है कि उसका बेटा आए दिन शराब पीकर मारपीट करता है। वो परेशान है। उसने अपने पुत्र और पुत्रवधू के खिलाफ तहरीर दी है।