फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात मेंमारपीट, पुलिस की मौजूदगी में हुई शादी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
डोभी। चंदवक थाना क्षेत्र के चौबेपुर गांव की दलित बस्ती में गुरुवार को आई बारात में खाना खाने के दौरान मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया। पुलिस की मौजूदगी में शादी की रस्म पूरी कराई गई।
विज्ञापन

चौबेपुर गांव की दलित बस्ती निवासी दिनेश राम की बेटी की शादी के लिए बारात आई थी। द्वारपूजा का कार्यक्रम ठीक से सम्पन्न हो गया। बाराती खाना खा रहे थे। इसी दौरान गाजीपुर से आए कुछ लोगों से चौबेपुर गांव के लोगों से विवाद हो गया। गाजीपुर के लोगों ने चौबेपुर गांव के एक युवक को मारपीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मारपीट के दौरान बारात में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। पिटाई से चौबेपुर गांव निवासी दिनेश घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से उन्हें सीएचसी पहुंचाया गया। जहां हालत गंभीर देख डाक्टर ने वाराणसी रेफर कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची तो आरोपी फरार हो चुके थे। पुलिस की मौजूदगी में शादी की रस्म पूरी कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें