फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर छीने दो हजार रुपये और मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुईथाकला। सरपतहा थाना क्षेत्र के चम्मा नगर के पास गुरुवार की रात नौ बजे बाइक सवार युवक को रोक कर बदमाशों ने तमंचा सटाकर दो हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने छानबीन की लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

सरपतहां थाना क्षेत्र के सारी जहांगीर पट्टी निवासी जय प्रकाश गौतम गुरुवार की रात बाइक से घर लौट रहे थे। रात करीब नौ बजे चम्मा नगर के पास पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। तमंचा सटाकर उनके जेब से दो हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट लिए। बदमाश बाइक भी छीन रहे थे तभी युवक ने शोर मचाया तो गांव के लोग दौड़े। लोगों को आते देख बदमाश फरार हो गए। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें