फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती महिला की ट्रेन में बिगड़ी हालत, अस्पताल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। जम्मूतवी-सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होकर कश्मीर से पश्चिम बंगाल जा रही गर्भवती महिला की हालत ट्रेन में खराब हो गयी। शाहगंज रेलवे स्टेशन पर सूचना मिलने पर जीआरपी ने उसे राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया जहां जच्चा-बच्चा दोनों की मौत हो गई। चिकित्सकों की मानें तो अस्पताल पहुंचने में महिला को देर हो गई जिससे उसके शरीर का काफी खून निकल चुका था।
विज्ञापन

कश्मीर प्रांत के बारामूला डैंगवाचा निवासी मो. अशरफ अपनी पत्नी अफसाना बेगम व ढाई वर्षीय पुत्र के साथ सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन पर सवार होकर पश्चिम बंगाल जा रहे थे। ट्रेन अम्बेडकर नगर जिले के अकबरपुर के पास पहुंची थी तभी महिला की हालत खराब होने लगी। शाहगंज स्टेशन पर महिला के पति ने मामले की सूचना जीआरपी चौकी प्रभारी को दी। पुलिस ने महिला को उपचार के लिए राजकीय पुरुष चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। मृतका की लाश को जीआरपी ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजकीय चिकित्सालय शाहगंज की महिला चिकित्सक डा. शोभना दुबे का कहना है कि महिला के प्रसव का समय पूरा हो गया था। वह समय से अस्पताल पहुंचती तो शायद उसकी जान बचाई जा सकती थी। देर होने के कारण उसके शरीर से काफी खून निकल चुका था। तमाम कोशिश के बाद भी उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। मृतका के पति मो. अशरफ ने बताया कि अकबरपुर से ही पत्नी की हालत बिगड़ गयी थी। लेकिन रास्ते में उचक्कों द्वारा उसका पर्स पार कर दिया गया। जिसे लेकर वह चिंता में था और वहां पर सूचना नहीं दे सका। पर्स में नौ हजार रुपये व जरूरी कागजात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें