फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से फरार युवक युवती बरामद, थाने में हो रही पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सुरेरी। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव से डेढ़ माह पहले घर के फरार युवक और युवती को पुलिस ने तीन दिन पहले बरामद कर लिया है। थाने में कोई महिला सिपाही न होने के बाद भी पुलिस तीन दिन से युवक और युवती को थाने में रखकर पंचायत करा रही है। आरोप है कि पुलिस सुलह समझौते का दबाव बना रही है।
विज्ञापन

भदोही जिले के एक गांव निवासी युवक की ससुराल सुरेरी थाना क्षेत्र के एक गांव में है। इसी गांव की एक लड़की से उसका प्रेम हो गया। दोनों डेढ़ महीने पहले गांव से फरार हो गए थे। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अजय कनौजिया के खिलाफ अईपीसी की धारा 363, 366 के तहत मुकदमा पंजीकृत छानबीन कर रही थी। रविवार की शाम को पुलिस ने बासुपुर बाजार से युवती के साथ युवक को हिरासत में ले लिया। तभी से थाने में दोनों को रखा गया है। इस बात की जानकारी होने पर आरोपी युवक की पत्नी मंगलवार को थाने पहुंच गई। उसने पुलिस पर आरोप लगाया कि पुलिस कार्रवाई के बजाय पंचायत करवा रही है। आरोप है कि पुलिस ने उसे थाने से भगा दिया। इस संबंध में थानेदार विरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि महिला सिपाही न होने के कारण युवती का मेडिकल नहीं कराया जा सका जल्द ही मेडिकल करा कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें