फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालीथीन लदी पिकअप को पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शाहगंज। नगर के एक व्यवसायी के गोदाम से पिकअप पर लादकर अंबेडकर नगर भेजी जा रही पालिथीन को पुलिस ने पकड़ लिया। हालांकि आरोप है कि बाद में पुलिस उसे रास्ते में छोड़ दिया। इसको लेकर नगर की फिजा में तरह तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों की मानें तो पिकअप पर लदी कुल 26 बोरी पालिथीन अंबेडकर नगर के जहागीरगंज के व्यापारी के पास रात के समय भेजी जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर गश्त कर रहे पुलिस के जवानों ने फैजाबाद रोड से वाहन को कब्जे में लेकर थाने चलने की बात कही। गाड़ी लेकर चले भी लेकिन चर्चा है कि थाने पर न लाकर रास्ते में ही पुलिस के जवानों ने लेनदेन करके वाहन को छोड़ दिया। कोतवाल जयप्रकाश सिंह ने अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि सूचना मिली है। वाहन को रोकने वाले पुलिस के जवानों को चिन्हित किया जा रहा है। मामले की पुष्टि होने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें