फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु तस्करी का आरोप लगाकर युवक को पीटकर नदी में फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। किल्हापुर तरहटी के पास पिकअप को गांव वालों ने घेर कर एक युवक को पकड़ लिया। उसमें बैठे युवक को पशु तस्करी का आरोप लगाते हुए बुरी तरह पीटा और नदी में फेंक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनसे नदी से निकलवाया और प्राथमिक स्वास्थ केंद्र ले गई, जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के हैदरेपुर निवासी मनीष तिवारी पर आरोप है कि वह कई अन्य लोगों के साथ मिलकर पशु तस्करी करता है । बीते नौ नवम्बर की रात को किल्हापुर तरहटी के पास पिकअप को गांव वालों ने घेर लिया। जिसमें से कूद कर एक भागने में सफल रहा। मनीष को ग्रामीणों ने पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। जब वह बेहोश हो गए तो मरा जानकर उन्हें नदी में फेंक दिया। संयोग से वह नदी के किनारे बेहोशी की हालत में पड़े हुए थे। जिसकी सूचना किसी ने पुलिस को दी। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराकर उनके परिवार को सूचना दी। ग्रामीणों का आरोप है कि पिकअप मेें ईंट,पत्थर, लाठी डंडे रखे हुऐ थे । उधर मनीष तिवारी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने किल्हापुर निवासी नीरज यादव, मुलायम यादव, सचिन यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें