फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग अलग सड़क हादसों में दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज/मछलीशहर। शाहगंज कस्बे में जेसीज चौराहे के पास चलती टेंपो से युवक गिरकर घायल हो गया। वहीं सिकरारा थाना क्षेत्र के समाधगंज बाजार के पास वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक घायल हो गया।
विज्ञापन

आजमगढ़ जनपद के अहरौला थानान्तर्गत माहुल गांव निवासी हिमांशु (18) पुत्र धर्मेंद्र पांडेय शुक्रवार की दोपहर टेंपो पर सवार होकर कहीं जा रहा था। नगर के जेसीज चौक के समीप चलती टेंपो से असंतुलित होकर गिरने से घायल हो गया। उपचार के लिए चिकित्सालय लाया गया। सिकरारा थाना क्षेत्र के टेकारी गांव निवासी जयशंकर (42) पुत्र राजनारायण अपनी बाइक से मछलीशहर से घर लौट रहे थे। देर शाम को वह समाधगंज बाजार के निकट पहुंचे थे कि सामने से आ रहे किसी चार पहिया वाहन की चपेट में आ गए । पुलिस ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें