फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाना समाधान दिवस के तीन माह का रोस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। जिला मजिस्ट्रेट अरविन्द मलप्पा बंगारी ने बताया कि जनसमस्याओं के निस्तारण हेतु थाना समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। जिसमें राजस्व विभाग के अधिकारियों का माह अक्टूबर से दिसम्बर 18 तक तीन माह का रोस्टर जारी किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व द्वारा तृतीय शनिवार 20 अक्टूबर को जफराबाद एवं लाइनबाजार, नंबर 18 में प्रथम शनिवार को केराकत, चंदवक, तृतीय शनिवार को जलालपुर कोतवाली, दिसंबर में प्रथम शनिवार गौराबादशाहपुर, केराकत तृतीय शनिवार को खुटहन, सरपतहा, अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व को तृतीय शनिवार को सिकरारा, मछलीशहर, नवम्बर प्रथम शनिवार को सयराख्वाजा, बक्शा में रहेंगे। इसके अलावा तृतीय शनिवार महराजगंज, सुजानगंज, दिसम्बर 18 में प्रथम शनिवार बरसठी, मीरगंज, तृतीय शनिवार बदलापुर सिंगरामऊ में रहेंगे। नगर मजिस्ट्रेट अक्टूबर में तृतीय शनिवार को कोतवाली, नवंबर में प्रथम शनिवार जफराबाद, तृतीय शनिवार लाइनबाजार, दिसंबर में प्रथम शनिवार कोतवाली, तृतीय शनिवार जफराबाद, उप जिला मजिस्ट्रेट शाहगंज द्वारा अक्टूबर में तृतीय शनिवार को शाहगंज, नवम्बर प्रथम खेतासराय, तृतीय सरपतहा, दिसम्बर में प्रथम खुटहन, तृतीय खेतासराय, उप जिला मजिस्ट्रेट केराकत अक्टूबर तृतीय शनिवार को चंदवक, नवंबर प्रथम शनिवार को जलालपुर तृतीय गौराबादशाहपुर, दिसंबर प्रथम चन्दवक, तृतीय गौराबादशाहपुर में डयूटी लगाई गई है। उपजिला मजिस्ट्रेट सदर द्वारा अक्टूबर तृतीय शनिवार को बक्शा, नवम्बर प्रथम शनिवार को सिकरारा, तृतीय बक्शा, दिसम्बर प्रथम सिकरारा, तृतीय शनिवार को सरायख्वाजा, उपजिला मजिस्ट्रेट बदलापुर अक्टूबर तृतीय शनिवार को सुजानगंज, नवम्बर प्रथम महराजगंज तृतीय सिंगरामऊ, दिसम्बर प्रथम सुजानगंज तृतीय शनिवार को महाराजगंज में होंगे। उपजिला मजिस्ट्रेट मछलीशहर अक्टूबर तृतीय शनिवार को पवारा, नवंबर प्रथम मुंगराबादशाहपुर, तृतीय मछलीशहर, दिसम्बर प्रथम गौराबादशाहपुर, तृतीय मछलीशहर में रहेंगे। उपजिला मजिस्ट्रेट मड़ियाहॅू द्वारा अक्टूबर तृतीय शनिवार को नेवढ़िया, नवम्बर प्रथम शनिवार को सुरेरी, तृतीय शनिवार को रामपुर दिसम्बर प्रथम शनिवार को मड़ियाहॅू, तृतीय शनिवार को बरसठी में आयोजित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने कहा है कि सभी अधिकारी सेक्टर के अनुसार माह अक्टूबर, नवम्बर एवं दिसम्बर के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को प्रात: दस बजे से तीन बजे तक थाना समाधान दिवस में संबंधित थाने पर उपस्थित रहकर पुलिस विभाग के कर्मचारियों की उपस्थिति में पक्षकारों की एक साथ सुनवाई कर पंचायती तरीके से अधिकतम समस्याओं का मौके पर निस्तारण सुनिश्चित कराएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें