फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति को ढूंढते प्रेमिका के घर पहुंची महिला की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
थानागद्दी। केराकत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की दोपहर उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब बनारस की रहने वाली एक महिला अपने बेवफा पति को ढूंढती उसकी प्रेमिका के घर पहुंच गई। वहां पति को देखकर प्रेमिका के घर वालों से उलाहना देने लगी। इसी बीच प्रेमिका घर से बाहर निकली और उसकी पिटाई की। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन

विवरण के मुताबिक हुकुलगंज वाराणसी की रहने वाली एक युवती अपने पति को खोजते हुए केराकत के एक गाव पहुंची थी। बेवफा पति को उसकी प्रेमिका के घर देखकर वह रोने लगी। प्रेमिका के परिजनों से वह उलाहना देने लगी। इस बात पर प्रेमिका आगबबूला हो गई और घर से बाहर निकलकर उसने सुनीता को बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। गांव के लोगों ने बीचबचाव किया। वे पीड़ित पत्नी के साथ खड़े हो गए लेकिन उसका पति उसके साथ जाने को तैयार नहीं हुआ। पत्नी अपने परिजनों के साथ थानागद्दी पुलिस चौकी पहुंची। उसने पति, उसकी प्रेमिका और उसके परिजनों के खिलाफ तहरीर दी है। पीड़ित महिला के मुताबिक उसके पति की एक दोस्त के जरिए इस युवती से चार साल पहले दोस्ती हुई थी। तभी से उसका अक्सर आना जाना लगा रहता है। शादीशुदा जानते हुए भी युवती के परिजन उसे अपने घर मे रखते हैं। महिला की तहरीर के बाद हरकत में आई पुलिस मौके पर पहुंची और प्रेमिका के परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुट गई। पति फरार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें