फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीडी कालेज के प्राध्यापक की पत्नी पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। नगर कोतंवाली क्षेत्र के उमरपुर कालीकुत्ती निवासी टीडी पीजी कालेज के प्राध्यापक डा. देवमणि दुबे की पत्नी पर अराजक तत्वों ने मंगलवार की रात हमलाबोलकर घायल कर दिया। डा. देव मणि की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में डा. देवमणि ने कहा है कि वह अपने मकान के ऊपरी मंजिल पर परिवार के साथ रहते हैं। आधी रात को साढ़े बारह बजे। मकान में कुछ नकाबपोश बदमाश घुस आए। उनकी पत्नी सामने वाले कमरे में थीं। रात के साढ़े बारह बजे थे। पत्नी बाथरूम से निकल कर जैसे ही कमरे के दरवाजे के पास पहुंची तभी वहां छिपे बदमाशों ने पत्नी का मुंह दबाकर गमछे से मुहं बांध दिया और पीटना शुरू कर दिया। विरोध करने पर धारदार हथियार से हमला किया जिससे हाथ, पैर और पेट में चोट आई है। धक्का मुक्की के दौरान बगल में रखा कूलर गिर गया। शोर सुनकर उनकी नींद टूट गई। वह बाहर निकले तो बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें