फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुईथाकला। सरपतहा थाना क्षेत्र के साड़ी गांव में शनिवार की रात दो घरों का ताला तोड़कर नकदी व जेवरात समेत दो लाख से अधिक का माल चोरों ने पार कर दिया। सुबह चोरी की जानकारी होने पर पुलिस को खबर दी गई। पुलिस घटना की छानबीन के लिए पहुंची लेकिन चोरों का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

साड़ी गांव निवासी शिवम तिवारी और दीपक सिंह के परिवार के लोग घर के बरामदे में सो रहे थे। रात में किसी समय चोर छत के रास्ते घर में घुसे और आलमारी तोड़ दिए। बाक्स उठा ले गए। दोनों घरो से दो लाख से अधिक का माल चोर उठा ले गए। दीपक सिंह के घर से करीब सवा लाख और शिवम तिवारी के घर से करीब एक लाख के जेवरात, नकदी व अन्य सामान उठा ले गए। सुबह चोरी की जानकारी होने पर यूपी 100 पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें