फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

36 पर मुकदमा, सात गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। उसहरटा गांव की कसाई बस्ती में सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस के भय से लोग लोग फरार हैं। गांव में एहतियातन पुलिस की तैनाती की गई है। महिलाओं को भी गिरफ्तार करने से गांव में दहशत का माहौल है। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को गांव में छापामार कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित मांस बरामद किया था। इस मामले में 36 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया था और एक पुरुष व छह महिलाओं की गिरफ्तारी कर लिया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को खुटहन, खेतासराय व सरपतहां थाने की पुलिस ने उसरहटा कसाई बस्ती में अवैध तरीके से कत्लखाना चलाने की सूचना पर छापमारी की थी। गांव के पांच घरों में छापेमारी करके अवैध रूप से चल रहे कत्लखाने का खुलासा किया था। वहां से 33 मवेशी, 580 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस, आठ मवेशियों की खाल, कत्ल के उपकरण सामान बरामद किए थे। पुलिस ने कोतवाली में तैनात एसआई श्रीप्रकाश वर्मा की तहरीर पर रियाजुद्दीन, गुड्डू कुरैशी, बब्लू कुरैशी, ग्यासुद्दीन समेत कुल 36 लोगों को पशु तस्करी का आरोपी बनाया है। सभी नामजद आरोपितों पर गो-वध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम व सेवेन क्रिमिनल ला अमेंडमेंट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। गयासुद्दीन की पत्नी फरजाना व उसकी पांच पुत्रियों सना, रिजवाना, अरीबा, हिना, रहनुमा निवासी उसरहटा व असलम खान पुत्र रऊफ खान निवासी अरनौला थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद बस्ती में दहशत का माहौल है। स्त्री-पुरुष सभी कार्रवाई के भय से गांव छोड़कर चले गए हैं। गांव में पीएसी की तैनाती की गई है।

तमाशबीन असलम भी हुआ गिरफ्तार
शाहगंज। पुलिस द्वारा की गयी असलम खान की गिरफ्तारी पर गांव में चर्चा का बाजार गर्म है। बताते चलें कि कार्रवाई के दौरान शाहगंज से अपने घर अरनौला जा रहे असलम खान (55) पुलिस की मौजूदगी व भीड़ देखकर उत्सुकतावश मोबाइल से वीडियो बनाने लगा। जिसपर पुलिस ने पूछताछ के नाम पर हिरासत में ले लिया था। सूत्रों की मानें तो उसे छुड़ाने के लिए आधी रात तक कई संभ्रांतजन लगे रहे लेकिन मामले की सेटिंग न होने पर सुबह छोड़ने के नाम पर पैरोकारों को बैरंग कर दिया गया और पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूदगी दिखाते हुए संबंधित धारा में आरोपी बनाकर जेल भेज दिया। वहीं, मकानों को सील करने की कार्रवाई के दौरान गयासुद्दीन के मकान में पल रही आधा दर्जन बकरे-बकरियां, मुर्गी, बत्तख आदि को बिना किसी सुपुर्दगी के छुट्टा छोड़ दिया गया। फिलहाल गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। कार्रवाई के बाद से कसाई बिरादरी के लोगों ने भय के कारण घर छोड़कर फरार हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें