फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में दो युवकों की मौत, मधेपुर चौराहे पर लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर/ सतहरिया । मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के मधुपुर गांव के पास मंगलवार की रात में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। बुधवार की सुबह आक्रोशित गांव वाले थाने से दोनों युवकों का शव उठा ले गए और मधेपुर चौराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया। इससे मुंगराबादशाहपुर- सुजानगंज मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। तकरीबन एक घंटे बाद पुलिस ने समझाबुझाकर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन

मधुपुर निवासी विकास पटेल (22) और अनिल यादव (25) मंगलवार की रात दस बजे के करीब बाइक से किसी काम से मुंगराबादशाहपुर गए थे। काम निपटाने के बाद दोनों घर लौट रहे थे। घर से थोड़ा पहले मधुपुर बाजार में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे विकास पटेल की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि अनिल यादव को उसके गांव के लोग जिला अस्पताल ले जाने लगे। मगर जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। दोनों युवकों की मौत की खबर से गांव में कोहराम मच गया। मृतक विकास पटेल की मधुपुर बाजार में स्टूडियो और अनिल यादव की किराना की दूकान करते थे। सुबह थाने में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी चल रही थी कि परिजनों ने विकास पटेल का शव वाहन में लाद लिया और लेकर मधुपुर चौराहे पर पहुंच गए और चक्का जाम कर दिया । थाने से शव उठा ले जाने से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया । थानाध्यक्ष अनिल सिंह फौरन मधुुपुर पहुंच गए लेकिन गुस्साए परिजन शव को पुलिस को देने को तैयार नहीं थे। उनका कहना था कि वाहन को जब तक नहीं पकड़ा जाता और चालक के खिलाफ हत्या का मुकदमा नहीं दर्ज होता तब तक वे शव पोस्टमार्टम के लिए नहीं देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें