मुहम्मदाबाद गोहना। कोतवाली क्षेत्र के अन्नुपार गॉव में बुधवार की रात पोखरी पर कब्जा और रास्ते के स्वामित्व को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान दोनों तरफ से ईंट पत्थर और लाठी डंडे चले। इस बीच किसी व्यक्ति द्वारा हत्या की सूचना देने पर हलकान मुकामी पुलिस मौके पर पहुंची तो मामूली विवाद निकला। अन्नूपार गॉव की राजभर बस्ती में लालधर और नगरु राजभर के बीच पोखरे की जमीन और रास्ता को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। बुधवार की शाम लगभग 8 बजे दोनों पक्षों में विवाद होने के बाद ईंट पत्थर और लाठी डंडा चलने लगा। मामला गंभीर होने और हत्या होने की अफवाह के बाद गॉव के ही किसी व्यक्ति द्वारा कोतवाल को हत्या होने की सूचना दी गई।हत्या की सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी की क्त्रसइम मीटिंग में मौजूद कोतवाल एमपी सिंह और सीओ आलोक कुमार भागकर मौके पर पहुंचे तो वहां हत्या होने की बात कोरी अफवाह निकली।