फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी से शादी की जिद छोड़ घर गई युवती

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सुरेरी। स्थानीय थाने पर दो दिनों तक चली पंचायत और परिजनों के समझाने बुझाने के बाद प्रेमी से शादी की जिद छोड़ युवती मंगलवार को अपने माता-पिता के साथ घर लौट गई।
विज्ञापन

भानपुर गांव निवासी दुष्कर्म का आरोपी युवक दो वर्ष पूर्व मुकदमे की पैरवी के लिए दीवानी न्यायालय जौनपुर गया था। वहीं पर युवक की मुलाकात युवती से हुई। दोनों ने एक दूसरे का मोबाइल नंबर ले लिया। फोन पर बात करते करते दोनों में प्रेम हो गया। रविवार को युवती प्रेमी का घर ढूंढते-ढूंढते सुरेरी थाना क्षेत्र के भानपुर गांव पहुंच गई और प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ गई। दो दिन तक गांव में पंचायत चली लेकिन लड़की अपनी जिद पर अड़ी रही। आखिरकार युवक के परिजन दोनों को लेकर थाने पहुंच गए। लड़की के माता-पिता भी थाने पहुंचे। लोगों ने समझाने की कोशिश की कि जिस लड़के से वह शादी करना चाहती है, वह तो दुष्कर्म का आरोपी है। काफी समझाने बुझाने के बाद लड़की को समझ में आया और वह शादी की जिद छोड़ अपने माता पिता के साथ घर जाने को राजी हो गई। उसने कहा कि दो साल से उससे फोन पर बात होती थी लेकिन कभी उसने यह बात उसे नहीं बताई कि वह दुष्कर्म का आरोपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें