फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहा तस्कर सहित तीन बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सुईथाकला(जौनपुर)। सरपतहा थाने की पुलिस ने गैरवाह गांव के पास से शुक्रवार को दो बाइक पर सवार तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। तीनों के पास से एक-एक पिस्टल, दो तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है।
विज्ञापन

प्राप्त सूचना के अनुसार थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह हमराहियों के साथ दोपहर दो बजे अर्सियां बाजार के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस बीच मुखबिर से सूचना मिली कि दो बाइक पर सवार तीन बदमाश अखंडनगर से अर्सिया की तरफ आ रहे हैं। थाना प्रभारी ने हमराहियों के साथ गैरवाह गांव पहुंच गए। यहां राइस मिल के पास पुलिस ने घेराबंदी की। थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को आते देखकर तीनों बदमाशों ने बाइक मोड़कर उसी दिशा में भागने की कोशिश की। घबड़ाहट में बाइक समेत बदमाश गिर पड़े। पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों में सुरेंद्र कुमार उपाध्याय निवासी बह्मरौली थाना दोस्तपुर जनपद सुल्तानपुर असलहा तस्कर है। दूसरे ने अपना नाम शुभम वर्मा व पंकज राजभर निवासी पतार खास थाना अखंडनगर सुल्तानपुर बताया। सुरेन्द्र उपाध्याय के पास से एक पिस्टल दो कारतूस, 32 बोर तमंचा, प्लेटिना मोटर साइकिल बरामद हुई। पुलिस का दावा है कि 15 मार्च को क्षेत्र में हुई 49 हजार की लूट में भी यही बदमाश शामिल थे। शुभम और पकंज के पास से लूट का 75 सौ रुपये और एक तमंचा, दो कारतूस बिना नंबर की बाइक बरामद हुई। सुरेन्द्र उपाध्य के खिलाफ जनपद सुल्तानपुर के दोस्तपुर थाने मे तीन मुकदमा इतना ही सरपतहां मे दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें