फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहुंचा इंजीनियर का शव, होगा पोस्टमार्टम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शाहगंज। भूटान की एक निजी कंपनी में तैनात इंजीनियर देवेंद्र कुमार सिंह का शव मंगलवार को उनके पैतृक गांव शाहगंज के लतीरपुर लाया गया। उनकी भूटान में 18 फरवरी की सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई थी। परिवार के लोग हत्या का आरोप लगा रहे थे। परिवार वालों के आरोप को देखते हुए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
लतीरपुर गांव निवासी केशव प्रसाद सिंह के पुत्र देवेंद्र सिंह (26) भूटान की कंपनी गेमन इंजीनियरिंग कांट्रैक्शन प्राइवेट लिमिटेड में इंजीनियर के पद पर तैनात थे। 18 फरवरी को सुबह देवेंद्र के घर फोन आया कि भूटान में सड़क हादसे में देवेंद्र की मौत हो गई है। 20 फरवरी को देवेंद्र का शव लतीरपुर गांव लाया गया। शव लेकर कर्मचारी प्रकाश चंद्र उपाध्याय निलासी रेवतीपुर, जिला गाजीपुर व घिराऊ प्रसाद निवासी बिलवारी जिला सुल्तानपुर आए थे। दोनों कर्मचारी शव लेकर पहले कोतवाली गए और वहां से पुलिस के साथ देवेंद्र के घर पहुंचे। परिवार के सदस्यों ने हत्या की आशंका जताते हुए दोनों कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमे की मांग करने लगे। विवाद की सूचना पर सीओ शाहगंज शैलेंद्र सिंह पहुंचे और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। दोनों कर्मचारियों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। मृतक देवेंद्र के पिता केशव प्रसाद का कहना है कि मौत की खबर बेटे के साथियों ने दी थी। कंपनी के किसी जिम्मेदार अधिकारी ने बात नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव पहुंचते ही मचा कोहराम
शाहगंज। इंजीनियर देवेन्द्र कुमार सिंह का शव मंगलवार को घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। लतीरपुर गांव स्थित उनके घर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। मां प्रेमा देवी बेटे का शव देख अचेत होकर गिर पड़ी। बहन प्रियंका, प्रिया सिंह का भी रो रो कर बुरा हाल है। चार भाई बहनों में देवेन्द्र दूसरे नंबर पर थे। बड़ी बहन प्रियंका सिंह का विवाह हो चुका है। छोटी बहन प्रिया सिंह हिण्डालको कम्पनी में इंजीनियर है। सबसे छोटा भाई महेन्द्र कुमार सिंह बी टेक कर चुका है। देवेन्द्र पहले कोस्टल प्रोजेक्ट लिमिटेड मणिपुर में नौकरी करता थे। वह 13 माह पूर्व भूटान की कम्पनी गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें