फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबूझ हालत में महिला की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़ियाहूं (जौनपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के छतौली मोकलपुर गांव में शनिवार को वृद्ध महिला की अबूझ हालत में मौत हो गई। मृतका के बेटे ने हत्या की आशंका जताई है। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

छतौली मोकलपुर निवासी मोहरा देवी (82) के दो पुत्र केशव लाल प्रजापति व कृष्णानंद हैं। उनके पिता का निधन काफी समय पहले ही हो चुका है । केशव लाल का आरोप है कि उनकी मां मोहरा देवी पहले उनके साथ ही रहती थी। लेकिन कुछ महीने पहले भतीजा जितेंद्र उन्हें बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और उनको मड़ियाहूं लेजाकर उनके नाम की जमीन पर अपनी वरासत करवा ली। उन्होंने आशंका जताई है कि उनकी मां की हत्या कर दी गई है। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । कोतवाल सुरेंद्र सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें