फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डूबने से हुई थी शिवमंगल की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मीरगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के गोधना गांव निवासी शिवमंगल चौहान की मौत पानी में डूबने की वजह से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से इस बात का खुलासा हुआ है। शिवमंगल का शव गुरुवार की शाम अदारी गांव के कुएं से मिला था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पंवारा थाना क्षेत्र के चितांव गांव के यदुबंश चौहान का बेटा शिव मंगल चौहान बुधवार शाम अपने एक साथी के साथ घर से निकला था । शाम तक दोनो गोधना बाजार मे देखे गये थे। शिवमंगल के देर शाम घर नहीं पहुचने पर परिजनो ने काफी खोज बीन की पर उसका पता नही चल पाया था। सुबह गोधना तिराहे से गांव जाने वाले रास्ते के किनारे स्थित कुएं से उसका शव पाया गया था। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष रामचंद्र राम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मे डुबने से मौत की पुष्टि हुई है। हालांकि वह कुएं में कैसे डूबा इसकी जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें