फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूकान में लगी आग, लाखों की क्षति

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गौराबादशाहपुर। स्थानीय कस्बे के कप्पलगंज में स्थित कपड़े की दूकान में रविवार की रात आग लगने से लाखों रुपये कीमत के कपड़े जलकर राख हो गए। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

गौरा गांव निवासी वीरेंद्र चौबे की कप्पलगंज में रेडीमेड कपड़ों की दूकान है। रविवार की रात वह दूकान बंद कर घर चले गए थे। आधी रात को दूकान से तेज धूआं उठता देख आस पास के लोगों ने शोर मचाया तो लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंचे दूकानदार ने शटर खोला तो लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। जबतक लोग आग पर काबू पाते तबतक चार लाख से अधिक कीमत के कपड़े जलकर राख हो गए। मौके पर फायरब्रिगेड भी पहुंचा लेकिन तबतक ग्रामीण आग पर काबू पा चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें