फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी के मामले में तीन नामजद व दो अज्ञात पर केस दर्ज

Thu, 02 May 2019 10:15 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती ने कोतवाली में तहरीर देकर पांच लोगों के खिलाफ छेड़खानी का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। पकड़े गए एक आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

युवती ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह और उसकी माँ किसी काम से बाहर गई थी। रात में माँ बेटी अपने घर वापस जा रही थी। वे घर के निकट पहुंचने वाली थी कि उससे पहले ही सरांवा गांव के राजेश, रंजीत, विजय अपने दो अज्ञात साथियों के साथ सड़क के बगल बने मुर्गी फ़ॉर्म में खींचकर ले जाने लगे। जबकि युवती की माँ को धक्का मारकर नीचे गिरा दिया और पांचों युवक ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। उसकी माँ के जोर से चिल्लाने पर वे मौके से फरार हो गए। माँ बेटी किसी तरह से कोतवाली में पहुंच तहरीर देकर पांचों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाल पर्व कुमार सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपी युवक को थाने में बैठाकर पूछताछ पुलिस कर रही है। बाकी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें