गौराबादशाहपुर शाहगंज। दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सड़क हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गौरा थाना क्षेत्र के चोरसण्ड पुलिया के पास पास बोलेरो और बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। 108 नंबर एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घायल का इलाज चल रहा है।
जौनपुर की तरफ से आजमगढ़ की तरफ से आ रही तेज रफ़्तार बोलेरो और पल्सर बाइक की भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक पर बैठे दो लोग गम्भीर रूप से घायल गया। स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेजवा दिया। जहां एक की मौत हो गई।
क्षेत्र के बारी गांव निवासी प्राण (40) और करिया (22) पल्सर से जौनपुर से आजमगढ़ की तरफ आ रहे थे। चोरसंड दूसरी पुलिया के पास सामने से आ रही बोलेरो का अगला फट गया। जिससे बोलेरो अनियंत्रित होकर बाइक सवारों को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद हुई तेज आवाज सुनकर स्थनीय लोग इकठ्ठा हो गए। दोनों घायलों को 108 नंबर से इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेजवा दिया। जहां चिकित्सकों ने करिया को मृत घोषित कर दिया। बोलेरो चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज मेराज खान ने बोलेरो को कब्जे में ले लिया है।
शाहगंज: सड़क पार करते समय बोलेरो की चपेट में आने से वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां हालत गम्भीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के ताखा पूरब गांव निवासी तीर्थराज यादव (65) मंगलवार की दोपहर घर के समीप पैदल सड़क पार कर रहे थे। उसी समय बोलेरो की चपेट में आने से गंभीर रुप से घायल हो गए। उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।