जफराबाद थाना क्षेत्र में गोमती नदी के नाव घाट के पास मंगलवार को एक बोरे में महिला का शव बरामद किया गया। उसका हाथ गायब था। पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की तो पता चला कि गौराबादशाहपुर क्षेत्र के कबीरुद्दीनपुर में सोमवार को रेलवे लाइन पर एक महिला का कटा हाथ मिला था। उसकी पहचान रेशमा सोनकर के रूप में की गई थी। उसके भाई रोहित ने को उसके मायके वालों पर हत्या का मुकदमा कराया था।
सुबह लोगों ने गोमती नदी के किनारे एक बोरा देखा तो सूचना पुलिस को दी। पुलिस बोरा खोला तो उसमें एक महिला का शव बरामद हुआ। उसका एक हाथ गायब था। जफराबाद पुलिस ने जब इसकी पड़ताल की तो पता चला कि गौराबादशाहपुर थाने के कबीरुद्दीनपुर में एक महिला का कटा हाथ रेलवे लाइन किनारे से बरामद हुआ था। उसके बाद गौराबादशाहपुर पुलिस को इसकी सूचना दी गई। गौराबादशाहपुर के एसओ विजय बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने सरायख्वाजा निवासी रोहित सोनकर को बुलाया, जिसने कटा हाथ देखकर उसे अपनी बहन रेशमा सोेनकर का बताया था। रोहित ने शव की शिनाख्त रेशमा के रूप में की। उसने बताया कि रेशमा की शादी पिछले छह जून को कबीरूद्दीनपुर निवासी प्रमोद सोनकर से हुई थी। परिवार के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। रोहित ने ससुराल वालों पर बहन की हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाया था और केस दर्ज कराया था। पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी केके चौधरी का कहना है कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
आठ के विरुद्घ एफआईआर दर्ज
बदलापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के फत्तूपुर गांव निवासिनी रुबीना पत्नी अमजद को दहेज न मिलने के कारण मिट्टी का तेल छिड़क कर जलाने के आरोप में मंगलवार को पुलिस ने पिता की तहरीर पर आठ लोगों के विरुद्घ एफआईआर दर्ज कर लिया है। इस दौरान पीड़ित के पिता सिकरारा थाना क्षेत्र के भरतपुर गांव निवासी मुस्तफा ने पुलिस को दिए गए तहरीर में बताया है कि तीन जनवरी को पति अमजद , ससुर फरियाद , सास नजमाबानों व देवर अप्पूज, तौफीक, तवे और ननद आसमा व रागिनी ने रुबीना के उपर मिट्टी का तेल छिड़क कर जलाने का प्रयास किया था। जिससे बूरी तरह से घायल पुत्री रूबीना जिला अस्पताल में जीवन मौत से संघर्ष कर रही है ।
आठ के विरुद्घ एफआईआर दर्ज