फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घने कोहरे के बीच दीवार से टकराई रोडवेज बस, छह यात्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सिकरारा। गोरखपुर से इलाहाबाद जा रही सिविल लाइन डिपो की रोडवेज बस बुधवार को सुबह करीब पौने छह बजे घने कोहरे के चलते सिकरारा बाजार के पास ताहिरपुर प्रवेश द्वार से टकरा गई। हादसे में बस में सवार छह यात्री जख्मी हो गए। गनीमत है कि बस रफ्तार धीमी थी। दो यात्रियों का इलाज स्थानीय डाक्टर से कराकर छोड़ दिया गया जबकि चार यात्रियों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

गोरखपुर से सवारी लेकर इलाहाबाद जा रही सिविल लाइन डिपो की बस बुधवार को सुबह सिकरारा बाजार के पास पहुंची थी तभी ताहिरपुर प्रवेश द्वार से टकरा गई। जिससे गेट का एक पाया ध्वस्त हो गया तथा बस में आगे की ओर बैठे छह यात्री घायल हो गए। उस समय सड़क पर घने कोहरे के कारण अंधेरा छाया था। चालक रास्ता देख नहीं पाया। जोर की आवाज सुनकर बाजार वासी घटनास्थल पर पहुँच कर लोगों को बाहर निकाल कर थानाध्यक्ष विमल प्रकाश राय को फोन पर सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें