फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबूझ हालत में विवाहिता की ननिहाल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
डोभी। चंदवक क्षेत्र के कोइलारी गांव में अपने नाना के घर आई विवाहिता का शव सोमवार को फंदे से लटकता पाया गया। इसी साल मई माह में ही उसकी शादी हुई थी और उसने फांसी क्यों लगाया इसकी वजह पता नहीं चल पाई है। परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

केराकत की रहने वाली पूजा (20) अपने ननिहाल कोइलाली गांव में जगेलू यादव के यहां आई थी। पूजा बचपन से ही अपने नाना के यहां ही रहती थी। इसी साल में मई माह में उसकी शादी आजमगढ़ जिले के देवगांव के नई कोट गांव में हुई थी। रविवार की रात को पूजा खाना काने के बाद कमरे में सोने के लिए चली गई थी। सुबह उसे सोकर उठने में देरी हुई तो परिवार वाले जगाने पहुंचे। घर वालों ने दरवाजा खटखटाया तो कोई आवाज नहीं आई। किवाड़ भीतर के खुला हुआ था। लोग अंदर गए तो वहां का दृश्य देख सन्न रह गए। मकान की छत के चुल्ले के सहारे रस्सी के फंदे से पूजा का शव लटक रहा था। ननिहाल के लोगों की सूचना पर उसके परिवार लोग भी पहुंच गए। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें