फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वेलरी समेत सात दूकान और एक मकान से लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले के मड़ियाहूं, सुजानगंज, बक्शा और केराकत क्षेत्र में सात दुकानों और एक मकान में घुसकर चोर नकद समेत लाखों का सामान उठा ले गए। मड़ियाहूं के जंगी रोड स्थित सराफा की दुकान का शटर तोड़कर चोर एक लाख का जेवर ले गए हैं। सुबह चोरी का पता चलने पर पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

मड़ियाहूं: क्षेत्र के जंगी रोड पर स्थित विकास ज्वैलर्स का शुक्रवार की रात शटर तोड़कर चोर नकदी समेत एक लाख से अधिक का सामान उठा ले गए। चोर इसी मोहल्ले में स्थित गणेश ज्वैलर्स का शटर चांड़ रहे थे कि बगल में सो रहे युवक ने शोर मचाया तो चोरों ने तमंचे के बल पर उसे चुप करा दिया और वहां से फरार हो गए। इसी थाना क्षेत्र के बेलवा बाजार में स्थित फेमस आभूषण भंडार को चोरों ने निशाना बनाया। छत के रास्ते दुकान में घुसे चोर डेढ़ लाख रुपये का आभूषण उठा ले गए। शिवपुर बेलवा निवासी राजेंद्र सिंह की जनरल स्टोर्स का ताला तोड़कर चोर 50 हजार का माल चोर उठा ले गए। बेलवा अतरौल गांव में पृथ्वीराज यादव के घर का ताला तोड़कर चोर लगभग डेढ़ लाख मूल्य का सामान चोर उठा ले गए। घर के सभी सदस्य मुंबई रहते हैं। सुबह घर का ताला टूटा देख पड़ोसियों ने पृथ्वीराज को टेलीफोन से सूचना दी। पट्टीदारों के माध्यम से उन्होंने घर की स्थिति जानने के बाद फोन पर बताया कि बेटे की शादी में मिला टीवी, फ्रिज, कूलर ,बर्तन ,कपड़ा पेटी में रखा जेवर लगभग डेढ़ लाख कीमत का सामान चोरी गया है।
केराकत: स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मुर्तजाबाद गांव के धनराज गुप्ता के घर में छत के रास्ते घुसे चोरों ने नकदी समेत तीस हजार का माल पार कर दिया। परिवार के लोग दूसरे तल पर सो रहे थे। चोरों ने उनके कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया था। बक्शा: क्षेत्र नौपेड़वा बाजार में मई रोड पर स्थित अजय मौर्य के मेडिकल स्टोर का शटर चांड़कर चोर नकदी समेत एक लाख से अधिक की जीनव रक्षक दवाएं पार कर दी। बाजार में स्थित रामबली विश्वकर्मा की पेंट की दुकान का शटर चोर चाड़ रहे थे तभी पीछे के कमरे में सो रहे घपरिवार के लोग जाग गए और शोर मचाया तो चोर फरार हो गए। बरईपार प्रतिनिधि के अनुसार सुजानगंज थाना क्षेत्र के सकरा गांव स्थित पंचायत भवन का ताला तो़कर उसमें रखे इंटरनेट का उपकरण चोर उठा ले गए।
विज्ञापन

स्थानीय बाजार में बाईपास पर स्थापित यूबीआई के एटीएम बूथ का शुक्रवार की रात चोरों ने ताला तोड़ने का प्रयास किया। हालांकि चोर चोरी करने में सफल नहीं हुए। सुबह करीब दस बजे गार्ड तो ताला क्षतिग्रस्त देख सूचना बैंक के शाखा प्रबंधक प्रसन्न झा को दी। प्रबंधक ने इसकी शिकायत पुलिस से की है।
नेवढ़िया थाना क्षेत्र के इटाये गांव निवासी सोनेलाल पटेल रात में अपने घर के बरामदे में सो रहे थे। रात में करीब एक बजे पिकअप सवार लोग पहुंचे और पास में बंधे दो बकरा पिकअप में लाद लिए। भैंस को खूटे से खोल रहे थे तभी लोग जाग गए। लेकिन चोर पथराव करते हुए भैंस को पिकअप में लाद लिया और फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें