सीआईए-टू ने 92 किलो डोडा पोस्ट सहित किए दो तस्कर गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। मध्यप्रदेश से लाकर पंजाब में डोडा पोस्त की तस्करी करने के आरोप में सीआईए-टू ने 92 किलो डोडा पोस्त सहित दो तस्करों को धर दबोचा। दोनों आरोपी लंबे समय से नशे का कारोबार कर रहे थे। शनिवार को सीआई 2 इंचार्ज सत्यवान जांगड़ा ने बताया कि इस बारे में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बोबी उर्फ बाबू मसीह निवासी पिहोवा और गुरजंट सिंह उर्फ जंटा निवासी पटियाला मध्य प्रदेश से एक कार में भारी मात्रा में डोडा पोस्त लेकर जींद की ओर से आ रहे हैं।
इस पर पुलिस ने गांव किठाना के पास नाकाबंदी की। उनके साथ टीम में एएसआई रामवीर सिंह, रणजीत सिंह, मुखत्यार सिंह, हेड कांस्टेबल प्रदीप, जसमेर, राजबीर के अलावा ईएसआई जयकरण, ईएचसी लखविन्द्र, कांस्टेबल प्रदीप, मनोज मौके पर मौजूद थे। कुछ ही देर बाद जींद की ओर से एक कार आई। पुलिस ने उसे रुकवाकर पूछताछ की तो दोनों आरोपियों ने अपने अपने नाम बताए। शक के आधार पर पुलिस ने जब गाड़ी की तलाशी ली तो गाड़ी की डिक्की से 92 किलो डोडा पोस्त बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर डीएसपी रामकुमार को बुलाकर शेष कार्यवाई को अंजाम दिया। दोनों आरोपियों को नियमानुसार गिर तार किया गया। पुलिस ने उनकी गाड़ी को भी अपने कब्जे में ले लिया है। सीआईए-2 इंचार्ज सत्यवान जांगड़ा ने बताया कि तस्करों से बरामद किए गए इस डोडा पोस्ट की मार्केट में करीब साढ़े तीन लाख रुपये की कीमत बताई गई है।
पंजाब में मोटे दामों पर बेचते थे डोडा पोस्त : पुलिस जांच में पता चला है कि गुरजंट के खिलाफ पंजाब में इससे पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत पहले भी दो केस दर्ज है। वह काफी समय से नशीले पदार्थों की तस्करी में संलिप्त है। दूसरी ओर कार मालिक बाबी उर्फ बाबू मसीह अधिक पैसे कमाने के लालच में नशे के कारोबार से जुड़ गया था। वह हर चक्कर का करीब 40 से 45 हजार रुपये लेता था। दोनों लोग मध्य प्रदेश से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ लाकर पंजाब में मोटे दामों पर बेचते थे। दोनों आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इसके बाद मध्य प्रदेश में भी टीम भेजी जाएगी ताकि नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
मध्यप्रदेश से पंजाब में करते थे डोडा पोस्त की तस्करी
गुरजंट पर पहले भी हैं पंजाब में दो केस दर्ज
फोटो नंबर-10