फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद में चले लाठी डंडे,दो घायल 21-31-03

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदवक थाना क्षेत्र के कुसमी गांव में बुधवार को दोपहर में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी डंडे से मारपीट हो गई। जिसमें दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों द्वारा पुलिस को तहरीर दे दी गई।
विज्ञापन

कुसमी गांव निवासी पलटू राम व कटेहरी राम के बीच पूराना जमीन विवाद चल रहा है। बुधवार को दोपहर पल्टू राम ने उस जमीन की जुताई कराने जा रहे थे। वहीं दूसरा पक्ष रोकने के लिए पहुंचा। दोनों पक्षों के बीच कहा सुनी होने लगी। देखते ही देखते लाठी डंडे से मारपीट हुई। जिसमें प्रथम पक्ष के शारदा देवी(55) व दूसरे पक्ष के पलटू राम (40)घायल हो गए। उनको एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्ष लिखित तहरीर पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें