फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में युवक समेत दो की मौत, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में युवक समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सुइथाकला प्रतिनिधि के अनुसार सरपतहां थाना क्षेत्र के सवायन गांव निवासी विनोद राजभर (30) पुत्र जयराम किसी निमंत्रण से घर लौट रहा था। वह रामनगर सारी मोड़ के पास पहुंचा था तभी सड़क टूटी होने के कारण असंतुलित होकर सड़क पर गिर पड़ा। तभी पीछे से आरही बोलेरो उसके ऊपर से गुजर गई। घटना स्थल पर ही युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। हादसे के बाद चालक बोलेरो के साथ फरार हो गया।
घनश्यामपुर प्रतिनिधि के अनुसार बदलापुर थाना क्षेत्र के पूरा मुकुंद गांव के पास नेशनल हाईवे पर साइकिल से जा रहे एक वृद्ध की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। साइकिल सवार अज्ञात व्यक्ति सिंगरामऊ की तरफ से बदलापुर की तरफ जा रहा था। जैसे ही पूरा मुकुंद गांव के पास पहुंचा था तभी किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी पर उपचार के दौरान मौत हो गई। करीब 70 वर्षीय वृद्ध धोती और सफेद रंग का कुर्ता पहने हुए था। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

शाहगंज प्रतिनिधि के अनुसार दो अलग अलग हुए सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए। निजामपुर गांव निवासी यादवेन्द्र गौड़ (24) पुत्र राजदेव अपने भांजे पंकज (10) पुत्र मिन्टू व उसके दादा रामपति गौड़ (60) को बाइक से लेकर अखण्डनगर, सुल्तानपुर जा रहे थे। सरपतहां थाना क्षेत्र के बरौत गांव के समीप ट्रक की चपेट में आने से तीनों गम्भीर रुप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। व्सभी को राजकीय चिकित्सालय चिकित्साय लाया गया जहां पंकज की हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर कोतवाली क्षेत्र के ठकठौलिया गांव निवासी चंदा (15) पुत्री रमेश सोनकर व खुशी (9) पुत्री नगीना किसी वैवाहिक समारोह में जा रही थी। गांव के पास बाइक की चपेट में आकर घायल हो गयीं। उपचार के लिए राजकीय पुरुष चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कुकुहां गांव में बुधवार की शाम ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बालिका की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर छोड़ चालक फरार हो गया। कुकुहां गांव निवासी गरिमा (12) पुत्री सभाजीत राजभर बुधवार की शाम घर से कुछ दूर दुकान से सामान लेकर घर लौट रही थी। ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। बालिका कक्षा पांच की छात्रा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें