फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्रीय लोगों ने ट्रेन चालक को ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। क्षेत्र के रेलवे स्टेशनों पर एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव करने की मांग को लेकर क्षेत्रीय लोगों ने जरौना स्टेशन पर सोमवार को पैसेंजर ट्रेन रोकने का प्रयास किया। इस दौरान आरपीएफ और जीआरपी ने ग्रामीणों को समझा कर शांत कराया। अंत में ग्रामीण ट्रेन चालक को ज्ञापन देकर लौट गए।
विज्ञापन

मीरगंज क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता जज सिंह ने एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को लेकर रेल रोको आंदोलन की चेतावनी दी थी। उनकी मांग जरौना, कटवार, बरसठी, भन्नोर स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव और यात्री सुविधाओं की व्यवस्था करने की मांग की गई थी। इन मांगों को लेकर सोमवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण जरौना स्टेशन पर इकट्ठा हो गए। ट्रेन आने से पहले उन्हें स्टेशन से हटा दिया गया। सुबह दस बजे प्रयाग जौनपुर पैसेंजर आने पर फिर लोग स्टेशन पहुंच गए और ट्रेन रोकने का प्रयास किया। इस दौरान आरपीएफ और जीआरपी इंस्पेक्टर ने जज सिंह को समझाया और उनके साथ ग्रामीण को स्टेशन से हटा दिया। इस दौरान कुछ लोगों ने ट्रेन चालक को ज्ञापन सौंपा। स्टेशन पर आरपीएफ इंसपेक्टर रोहताश कुमार, जीआरपी प्रभारी राकेश राय, थानाध्यक्ष मीरगंज रामचंद्र राम पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें