फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट के दौरान वृद्घ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के उकनी गाँव में दो पक्षो में मामूली विवाद को लेकर मारपीट हो गई। मारपीट में एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक के परिजनों की तरफ से हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

उकनी निवासी राम सूरत सिंह (65) की गाँव के एक दलित परिवार से रविवार की शाम रायपुर चौराहे के पास किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि हाथा पाई की नौबत आ गई । आरोप है कि दलित श्याम व उसके पुत्र ने रामसूरत सिंह की पिटाई कर दी और धक्का देकर गिरा दिया । जमीन पर गिरने से घटना स्थल पर ही रामसूरत सिंह की मौत हो गई । मौके पर मौजूद लोग राम सिंह को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले आए जहाँ पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया । मौत की खबर सुनते ही घर मे कोहराम मच गया । मृतक रामसूरत के पुत्र पुष्पेंद्र सिंह ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की छीनबीन में जुट गई है। सीओ सौम्या पांडेय का कहना है कि मृतक के बेटे ने तहरीर दी है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें