किशोरी से गैंगरेप के गिरफ्तार पांच आरोपी पुलिस टीम के साथ।
जौनपुर। सरपतहा थाना क्षेत्र के एक गांव से ननिहाल आई किशोरी को अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद मारपीट कर उसे घायल करने के पांच आरोपियों को पुलिस ने शनिवार की शाम भगासा गौसपुर से मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों में एक ने पुलिस टीम पर फायरिंग भी की। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से फर्जी नंबर प्लेट लगी बोलेरो, दो तमंचा और चाकू बरामद किया है। पांचों के खिलाफ पहले से ही सरपतहा थाने में चोरी, अपहरण, मारपीट समेत अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं।
किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक केके चौधरी ने रविवार की शाम पुलिस लाइन में पत्रकारों को बताया कि 20 अक्तूबर की रात सरपतहा थाना क्षेत्र के एक गांव अपने नानी के घर बरामदे में सो रही किशोरी को बोलेरो सवार बदमाशों ने अपहरण करने के बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। शनिवार शाम थानाध्यक्ष सरपतहा, थानाध्यक्ष खेतासराय व स्वाट टीम के प्रभारी गौसपुर के पास मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि फर्जी नंबर लगी बोलेरो सवार बदमाश भगासा की तरफ से आ रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम भगासा गौसपुर सड़क पर घेराबंदी कर बदमाशों का इंतजार करने लगी। शाम करीब 4:50 बजे सफेद रंग की बोलेरो आती दिखाई दी। पुलिस टीम ने गाड़ी को रोकने का संकेत दिया लेकिन चालक गाड़ी बैक कर भागने का प्रयास किया। पुलिस से घिरने के कारण बोलेरो में सवार पांच बदमाश गाड़ी से उतरकर भागने लगे। एक बदमाश ने पुलिस पर तमंचे से फायर किया। पुलिस टीम ने ने पांचों को गिरफ्तार कर लिया। फायर करने वाले बदमाश ने अपना नाम इश्तियाक कंकाली निवासी अढ़नपुर सरपतहा बताया। उसके कब्जे से तमंचा कारतूस बरामद हुआ। सख्ती से पूछताछ में बदमाशों ने 20 अक्तूबर की रात सरपतहा क्षेत्र में किशोरी से गैंगरेप का अपराध कबूल किया। बताया कि उनके तीन साथियों ने किशोरी के साथ गैंगरेप किया था। इसी रात असैथापट्टी से ठेले पर रखा गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा, मोबाइल फोन आदि सामान उठा ले गए थे। इन्हीं बदमाशों ने रुधौली बाजार स्थित सेंट्रल बैंक आफ इंडिया की शाखा में दो बार चोरी का भी प्रयास किया था। 5 जून 2017 को बैंक के मेन गेट का ताला तोड़ा था लेकिन तोडे़ थे लेकिन फल नहीं हुए। 10 जुलाई 2017 की रात बैंक की खिड़की काटकर अंदर घुसे थे लेकिन घटना को अंजाम नहीं दे पाए। 10 नवंबर की रात रुधौली बाजार में स्थित किराना की दुकान में चोरी की। गिरफ्तार बदमाशों में इश्तियाक कंकाली उर्फ नन्हे के अलावा चंद्रभान उर्फ भानू निवासी बघखारा सरपतहा, सोनू लोना निवासी अतरडीहा सरपतहा, राज नारायण निवासी भरारी शाहगंज और हारून कंकाली उर्फ पप्पी निवासी अढ़नपुर थाना सरपतहा शामिल हैं। पांचों को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई सरपतहा अरविंद पांडेय, एसओ खेतासराय अनिल सिंह, स्वाट प्रभारी विश्वनाथ यादव, प्रभारी सर्विलांस शशिचंद्र चौधरी, कांस्टेबिल प्रदीप यादव, अमित सिंह, सुशील सिंह, अमरेंद्र यादव, दीपक मिश्रा, जयदेव मौर्य, दीपक सिंह, अजय कुमार, अमित सोनी, रिंकू सिंह आदि शामिल थे।