फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालटेन की आग से झुलसे जुड़वा बच्चों की अस्पताल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुइथाकला। सरपतहां थाना क्षेत्र के पटखौली (भगासा) गांव में शनिवार की शाम लालटेन भभकने से लगी आग में गंभीर रूप से झुलसे दोनों जुड़वा बच्चों की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान रविवार की सुबह मौत हो गई। हालांकि गंभीर रूप से झुलसी बड़ी मां का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों मासूमों की मौैत से घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

भगासा पटखौली गांव निवासी कृपा शंकर पाठक की पत्नी शनिवार की शाम अपने मड़हे में लालटेन जला रही थी। लालटेन की टंकी पर पहले से ही मिट्टी का तेल फैला था जिससे माचिस की तीली जलाते ही लालटेन भभक उठा और छप्पर में आग लग गई। पहले से ही छप्पर में मायाशंकर पाठक के दो वर्षीय जुड़वा बच्चे शिवांशु व शिवांशी आग की चपेट आ गई। बच्चों को बचाने के चक्कर में उनकी बड़ी मां कंचन भी गंभीर रूप से झुलस गई। तीनों को शाहगंज स्थित अस्पताल पहुंचाया गया जहां हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल में रविवार की सुबह दोनों मासूमों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें