फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की पिटाई कर बदमाशों ने की 20 हजार की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। पंवारा थाना क्षेत्र के बनगांव के पास मंगलवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने एक दूकानदार की पिटाई कर असलहे से आतंकित कर उसके पास से 20 हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पंवारा थाना क्षेत्र के हिरावनपुर गांव निवासी अमित पटेल की खाखोपुर बाजार में मोबाइल की दूकान है । मंगलवार की रात वह दूकान बंद कर बाइक से घर जा रहा था। कुंवरपुर-सरायबीका मार्ग पर बनगांव के पास गंधा तालाब मोड़ पर पर पहुंचा था तभी पहले से घात लगाए बैठे चार की संख्या में बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बाइक से रुकते ही बदमाशों ने दूकानदार पर डंडे से वार कर दिया। असलहे से आतंकित कर बदमाशों ने उसके पास से 20 हजार रुपये नकदी, 12 हजार रुपये कीमत के तीन मोबाइल फोन लूट लिए। पिटाई से चलते युवक बेहोश हो गया। बिजली की खराबी ठीक कर लौट रहे मछलीशहर विद्युत उपकेंद्र के लाइनमैन राकेश कुमार पटेल व राम सिंह की निगाह दुकानदार पर पड़ी। सिर में गंभीर चोट देख ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीणों की मदद से उसे निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। इलाज कराने के बाद पीड़ित पंवारा थाने में पहुंचा जहाँ तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें