सतहरिया। पंवारा थाना क्षेत्र के सरावां गांव में रविवार को फूडप्वाइजनिंग से एक ही परिवार के आठ लोग बीमार हो गए। उल्टी दस्त से पीड़ित लोगों को सीएचसी सतहरिया में भर्ती कराया गया है। पीड़ित परिवार के लोगों ने शनिवार की शाम भैंस के खीस से बनी इनरी खाई थी।
सरांवा गांव निवासी राज बहादुर पटेल के परिवार के लोगों ने शनिवार की रात को भैंस के खीस से बनी इनरी खाई थी। आधी रात के बाद से ही एक एक कर लोग उल्टी दस्त से पीड़ित हो गए। सुबह तक परिवार की अंतिमा(05), आंचल (07), तेजस (8), वरुण (10) रिंकी (16), राज बहादुर(40), सुशीला पत्नी राज बहादुर (35), चंदा पत्नी राज कुमार पटेल (30) उल्टी दस्त से पीड़ित हो गए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। चिकित्साधिकारी डा. संजय राय ने कहा है कि सभी सदस्य फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए हैं।