फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की गाड़ी की चपेट में आने से महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सटवा गांव के पास रबिवार की सुबह टहलने निकली महिला पुलिस की गाड़ी की चपेट में आकर घायल हो गई। लोगों की मदद से महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से मेडिकल कॉलेज इलाहाबाद रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मुंगराबादशाहपुर के सरायरूस्तम मोहल्ला निवासी गोविंद गुप्ता की पत्नी अमिता गुप्ता (50) रविवार को सुबह टहलनेनिकली थी। वह सटवा गांव के पास पहुंची थी। इस दौरान वह पीछे से आ रही पुलिस की यूपी 100 वाहन की चपेट में आ गई। इससे गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस कर्मी उनको छोड़ वाहन समेत फरार हो गए। आसपास के लोगों की मदद से महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। महिला की हालत गंभीर देख चिकित्साधिकारी ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें