फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साधन सहकारी समिति के सचिव की अबूझ हालत में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सुईथाकला। साधन सहकारी समिति सरायमोहिउद्दीनपुर पर तैनात सचिव वकील सिंह (58) निवासी बबुरा छानबे थाना कोतवाली मिर्जापुर की रविवार की रात अबूझ हालत में मौत हो गई।
वह रोज की तरह खाना खा कर समिति के परिसर में ही स्थित अपने आवास में सोने चले गये थे। सुबह अगल बगल के लोग जब कमरे के अंदर गये तो वहां का दृश्य देख आवक रह गये। वह अपनी चारपाई पर निर्वस्त्र पड़े थे और उनकी मौत हो चुकी थी। लोगों ने घटना की सूचना विभागीय उच्च अधिकारियों समेत स्थानीय पुलिस एवं परिवार वालों को दी। सूचना पर समित के अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, क्रय विक्रय सहकारी समिति शाहगंज अध्यक्ष बेचन सिंह समेत स्थानीय भीड़ लग गई। सूचना पर नायब दरोगा प्रदुम्न यादव, पीएन यादव मौके पर पहुंचे। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर पहुंचे मृतक के बड़े पुत्र संदीप सिंह ने पिता के अज्ञात कारणों से मौत होने की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन


रात में पत्नी और बच्चों से की थी बात
सुईथाकला । सरायमोहिउद्दीनपुर साधन सहकारी समिति के सचिव वकील सिंह ने रविवार की रात खाना खाने के बाद पत्नी और बच्चों से फोन पर बात की थी। मौके पर आए परिवार के लोगों ने बताया कि खाना खाने के पश्चात उन्होंने अपनी पत्नी श्यामकुमारी देवी अपने पुत्र संदीप सिंह, प्रदीप सिंह से फोन पर आधे घंटे बातचीत की थी। और खुद सोने जाने की बात कहकर फोन काट दिया था।
विज्ञापन


परेशान चल रहे थे कुछ दिनों से
सुईथाकला । सचिव के करीबियों की मानें तो जहां कुछ आश्वस्त चल रहे थे वहीं तीन चार दिन पहले विभाग के अधिकारी से समिति के गेहूं खरीद बोरे को लेंकर नोंकझोंक भी हुआ था। वहीं अभी धान खरीद का बकाया भी किसानों का था जो रोज दबाव बना रहेे थे। जिसको लेकर भी काफी परेशान थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें