फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में समाचार पत्र विक्रेता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर/जमानिया। जमानिया कोतवाली क्षेत्र के देवैथा गांव के पास गुरुवार को बाइक और साइकिल की आमने-सामने टक्कर में समाचार पत्र विक्रेता नगीना कुशवाहा (32) पुत्र श्याम नारायण कुशवाहा गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन नगीना को लेकर दिलदारनगर निजी अस्पताल में पहुंचे लेकिन चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक का शव घर पहुंचते ही लोग आक्रोशित हो उठे और देवैथा-दिलदारनगर मार्ग पर शव रखकर जाम कर दिया। ग्रामीण मृतक के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग कर रह थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कोतवाल दिलीप सिंह के समझाने पर एक बजे जाम समाप्त हो गया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

देवैथा गांव निवासी नगीना कुशवाहा रोज की तरह दिलदारनगर से अखबार लेकर कई गांवों में बांटते हुए देवैथा साइकिल से जा रहे थे। देवैथा के पास स्थित बगीचे के सामने दिलदारनगर को जाने वाली तेज रफ्तार मोटर साइकिल ने सामने से टक्कर मार दिया। जिससे नगीना कुशवाहा लहूलुहान होकर दूर जा गिरे। मोटर साइकिल चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूचना पर पहुंचे परिजन नगीना को लेकर दिलदारनगर निजी अस्पताल में पहुंचे, लेकिन चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घायल मोटरसाइकिल चालक शारूख का उपचार भी दिलदारनगर के निजी अस्पताल में हो रहा है। परिजन शव को लेकर घर पहुंच गए। शव देख मृतक की पत्नी सुनीता और मां सोना देवी दहाड़कर मारकर रोने लगी। ग्रामीणों की भीड़ भी घर पर लग गई। नगीना की तीन पुत्री रोशनी (10), उजाली (07) और ज्योती (05) तथा एक लड़का तेज प्रकाश (06) हैं। नगीना दो भाइयों में बड़ा था। अखबार बेचकर वह अपने परिवार का जीवकोपार्जन करता था। कोतवाली प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें