फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्ति से एक दिन पूर्व सुपरवाइजर ने फांसी लगाई

Thu, 30 May 2019 11:41 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
sucide - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन

शहर के पाठकपुरा निवासी जगदीश प्रसाद चतुर्वेदी (60) पुत्र मूलचंद्र ने गुरुवार की देर रात घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब परिजनों ने उन्हें फांसी पर लटकता देखा तो घर में चीख पुकार मच गई। इसकी सूचना परिजनों ने कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फांसी से उतारकर जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि वह पीडब्ल्यूडी विभाग उरई में सुपरवाइजर पद पर तैनात थे।

विज्ञापन


31 मई को वह सेवानिवृत्त हो रहे थे। पत्नी शीला मायके में शादी समारोह में शामिल होने गई थी। उनके दो पुत्र संजय व सुनील है। एक पुत्री थी जिसकी शादी हो चुकी है। उनकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस के मुताबिक बड़ा बेटा संजय वकील है और छोटा बेटा सुनील टाइपिंग इंस्टीट्यूट चलाता है। फिलहाल परिवार वाले सुसाइड का कोई कारण नहीं बता पा रहे हैं, मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। आवश्यकता हुई तो विभागीय अधिकारियों से भी पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें