फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में मनबढ़ों ने तीन को किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मडिय़ाहूं(जौनपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के रखवा गांव में बुधवार को आबादी की भूमि पर कब्जा करने की शिकायत पुलिस से करने पर मनबढ़ों ने लाठी डंडे से हमला कर दंपति समेत तीन को घायल कर दिया। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

रखवां गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद सिंह का आरोप है कि उनके घर के पास आबादी की भूमि पर सुबह गांव के लाल साहब छह लोगों के साथ पहुंचे और जमीन कब्जा करने के लिए निर्माण शुरू कर दिए। राजेंद्र सिंह ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और निर्माण कार्य को बंद करवाकर लौट गई। आरोप है कि पुलिस के जाते ही मनबढ़ों ने राजेंद्र सिंह की पिटाई शुरू कर दी। बचाव करने पहुंची उनकी पत्नी कौशिल्या व बहू खुशबू को भी मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें