फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में बालक समेत दो की मौत, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। जिले में अलग- अलग हुए सड़क हादसों में स्कूल से घर लौट रहे छह वर्षीय बालक समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।
महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के मितावा गांव निवासी सुरेंद्र गौतम का पुत्र शिवम (6) गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक का छात्र था। दोपहर बाद करीब तीन बजे छुट्टी होने पर वह पैदल घर जा रहा था। बालक जैसे ही सड़क से अपने घर की तरफ मुड़ा तभी तेजीबाजार से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बालक की मौत की सूचना पर पिता सुरेंद्र, माता गीता देवी समेत गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। घर में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी लाल सेन शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद स्कार्पियो समेत चालक फरार हो गया।
विज्ञापन

बरसठी प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के हरद्वारी गांव निवासी बृजेश कुमार यादव (45) शुक्रवार की देर शाम मियांचक बाजार से घर लौट रहे थे। वह बाइक से चन्द्रभानपुर गांव के पास पहुंचे थे, तभी मोड़ पर बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक समेत वह सड़क पर गिर पड़े। हेलमेट न पहनने के कारण सिर में गंभीर चोट आई। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बक्शा थाना क्षेत्र के दरवानीपुर निवासी रुखसार (30) अपनी बेटी जोया (6) के इलाज के लिए डॉक्टर के पास जा रही थी। साथ में उनकी मां रोशन (50) और बेटा फरहन (4) भी था। ई- रिक्शा में सवार होकर वे जेसीज चौराहे से वाजिदपुर जा रहे थे। चौराहे से महज तीन सौ मीटर आगे पहुंचे थे, तभी ई- रिक्शा अनियंत्रित होकर दस फीट गहरी खाई में पलट गया। मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से रिक्शा की जाली काटकर चारों को बाहर निकाला गया। सभी को एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां गंभीर रूप से जख्मी रोशन को भर्ती किया गया है। जबकि अन्य तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

मुंगराबादशाहपुर प्रनिनिधि के अनुसर सिकरारा थाना क्षेत्र के मलसिल निवासी सूरज (34) पुत्र रमेश चंद्र बाइक से सुजानगंज से लौट रहे थे। वह रायपुर के पास पहुंचे थे तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए। पीएचसी से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानागद्दी प्रतिनिधि के अनुसार गिट्टी लदा ट्रक केराकत कोतवाली क्षेत्र के बासबारी गांव के पास बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बिजली के पोल से टकराते हुए दस फीट गहरी खाई में पलट गया। चालक और खलासी मौके से फरार हो गए। संयोग से घटना के वक्त बिजली नहीं थी वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें