फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता छात्र का रेलवे ट्रैक पर मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सिंगरामऊ। अमेठी से लापता सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के जमऊपट्टी गांव निवासी अवनीश कुमार दुबे (22) का शव सुल्तानपुर के पयागीपुर के पास रेलवे लाइन पर मिला। वहां की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के जमऊपट्टी गॉव निवासी अवनीश कुमार दुबे (22) पुत्र कमलेश कुमार दुबे अमेठी जनपद के मुंशीगंज में रहकर पढ़ाई कर रहा था। 19 अप्रैल की शाम को वह अपने रूम पार्टनर से दो घंटे में वापस आने की बात कहकर निकला था लेकिन वह वापस नहीं लौटा। लोगों ने उसके मोबाइल फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन फोन स्विच आफ बताने लगा। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंचे। काफी खोजबीन के बाद पता नहीं चला तो छात्र के चाचा दिवाकर दुबे ने मुंशीगंज थाने मे गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी। घटना के नौ दिन बाद गौरीगंज कोतवाली फोन आया कि गुमशुदा छात्र का शव सुल्तानपुर के पयागीपुर के पास रेलवे ट्रैक पर क्षत विक्षत हालत में पाया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें