फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत से गिरकर राजगीर की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
थानागद्दी। केराकत कोतवाली क्षेत्र के कोहारी में गुरुवार को निर्माणाधीन मकान के तीसरे तल से गिरकर एक राजगीर की मौत हो गयी जबकि दो श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कोहारी गांव में एक निर्माणाधीन मकान के तीसरे तल पर एक राजगीर सहित दो अन्य मजदूर छज्जे पर ढलाई का काम करते समय अचानक संतुलन बिगडने से नीचे गिर गए। मंता यादव (50) निवासी खर्गसेनपुर, लोरिक यादव (45) निवासी बम्बावन और बिंदू निषाद (40) निवासी बिहार दुर्घटना में घायल हो गए। तीनों को इलाज के लिए वाराणसी ले जाया जा रहा था। रास्ते में मंता यादव की मौत हो गई। जबकि लोरिक और बिंदू को वाराणसी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की हालत नाजुक बताई गई है। मृतक मन्ता यादव के चार बेटे और एक बेटी है। वह अपन परिवार इकलौते कमासुत सदस्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें