फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर: घर में बहू थी अकेली और ससुर की डोल गई नीयत..., बचाव में बहू ने काट दिया प्राइवेट पार्ट

Thu, 24 Mar 2022 03:25 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

 प्राइवेट पार्ट कटने से घायल शख्स की हालत गंभीर है। उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। यह शर्मनाक घटना जौनपुर जिले के एक गांव की है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घर में अकेली बहू को देखकर ससुर की नीयत डोल गई। वह बहू के कमरे में घुसा और उससे छेड़खानी करने लगा। बहू ने अपने बचाव का पूरा प्रयास किया लेकिन जब सफल नहीं हुई तो दांत से ही ससुर के प्राइवेट पार्ट को काट डाला। इसके बाद घायल अवस्था में ससुर घर से भागने लगा लेकिन तबतक शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने उसे दबोच लिया।

विज्ञापन


यह शर्मनाक घटना जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बीती रात घटी। इधर, प्राइवेट पार्ट कटने से घायल शख्स की हालत गंभीर है। उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।  मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित घर में घर मे बहू और ससुर ही रहते हैं।

बहू ने सुनाई ससुर की हैवानियत की कहानी

महिला का पति बाहर रहकर नौकरी करता है। महिला ने आरोप लगाया कि ससुर शादी के बाद से ही उस पर बुरी नजर रखता था। अक्सर गलत इशारे भी करता था। विरोध करने पर मारपीट करता था। बुधवार रात करीब 12 बजे वह मेरे कमरे में घुस आया और दुष्कर्म की कोशिश करने लगा।

Trending Videos

पहले तो मैंने बचने का भरपूर प्रयास किया, जब कोई उपाय नहीं दिखा तो दांत से ही प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया। हमले में घायल ससुर दर्द से छटपटाने लगा और चिल्लाने लगा। शोर सुनकर गांव के लोग इकट्ठा हुए तो बहू ने ससुर की हैवानियत की कहानी बयान की। इस बीच किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने  दर्द से तड़प रहे अधेड़ को फौरन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां हालत गंभीर  होने के कारण चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डाक्टर राम विजय ने बताया कि दांत से काटने के कारण जख्म गहरा हुआ है। बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

वहीं घटना के बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष सदानंद राय ने कहा कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया है। अगर घटना को लेकर कोई तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें