फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Crime: सिपाही को पीटकर किया लहूलुहान, विवाद सुलझाने गई थी पुलिस, थाने ले जाने की बात पर उग्र हो गए थे मनबढ़

Sat, 13 Jul 2024 04:39 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

Jaunpur News: जौनपुर में सिपाही के साथ मारपीट की घटना पर पंवारा थाना की पुलिस भी पहुंच गई। गंभीर रूप से घायल सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके बाद आरोपी परिवार के लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल सिपाही का हालचाल जानते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर के पवांरा थाना क्षेत्र के बनकट गांव में बीती रात दस बजे मारपीट की सूचना पर बाइक से होमगार्ड के साथ मौके पर पहुंचे सिपाही पर लाठी-डंडे से अचानक हमला कर दिया गया। हमले में सिपाही बेहोश हो कर जमीन पर गिर पड़ा।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पवांरा पुलिस ने गंभीर रूप से घायल सिपाही को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर उनका इलाज चल रहा है। देर रात पुलिस अधीक्षक भी सिपाही का हालचाल लेने सदर अस्पताल पहुंचे।

पवांरा थाना क्षेत्र के बनकट गांव निवासी गणेश गौतम ने 112 नंबर पर फोन से जानकारी दी कि वीरेंद्र गौतम आदि मेरे पिता को लाठी-डंडे से पीट रहे हैं। सूचना पाकर (पीआरबी 3825) बाइक से होमगार्ड शुभम पटेल को साथ लेकर पवांरा में तैनात कांस्टेबल राधेचरण यादव मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन




झगड़ा उस वक्त समाप्त हो चुका था। सिपाही ने बनकट निवासी वीरेंद्र गौतम, चंद्रकेश गौतम, सरोजा व पूजा को थाने चलने की बात कही। इसी बात से खफा होकर वीरेंद्र आगबबूला हो गया और लाठी से कांस्टेबल राधेचरण यादव के सिर पर कई बार जोरदार प्रहार कर दिया।

हमले से सिपाही राधेचरण यादव वही गिरकर बेहोश हो गए। जिसकी सूचना होमगार्ड शुभम ने थानाध्यक्ष राज नारायण चौरसिया को दिया। मौके पर मय फोर्स पहुंचे थानाध्यक्ष राज नारायण चौरसिया ने कांस्टेबल को एम्बुलेंस में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर में भर्ती कराया।

हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहा पर कांस्टेबल राधेचरण यादव का इलाज चल रहा है। होमगार्ड शुभम की तहरीर पर वीरेंद्र गौतम, चंद्रकेश गौतम, सरोजा गौतम, पूजा गौतम के विरुद्ध गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


इस संबंध में थानाध्यक्ष पवांरा राज नारायण चौरसिया ने बताया कि दो पक्षों में झगड़ा रात करीब साढ़े नौ बजे शुरू हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे कांस्टेबल राधेचरण यादव और शुभम पटेल ने आरोपी को थाने चलने को कहा  जिसके बाद वीरेंद्र गौतम आदि ने सिपाही के सिर पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया।

घायल सिपाही का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक भी जिला अस्पताल पहुंच कर घायल सिपाही का हालचाल लिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें